पल्स पोलियो अभियान: 167 टीमें गठित
खगड़िया। राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय विशेष पल्स पोलियो अभियान रविवार से अ
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 09:13 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 09:13 PM (IST)
खगड़िया। राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय विशेष पल्स पोलियो अभियान रविवार से आरंभ हो रहा है। शनिवार को अभियान में लगाए गए कर्मियों के बीच वैक्सीन बाक्स आदि का वितरण किया गया।
गोगरी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर 167 टीमें गठित की गई है। जिसमें हाउस टू हाऊस 131, ट्रांजिट टीम 27 है। 9 मोबाइल टीम भी गठित किए गए हैं। जबकि 53 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरबिंद कुमार सिन्हा ने दी।
इधर यूनिसेफ के बीएमसी सुदाम मंडल ने बताया कि गोगरी में अभियान का शुभारंभ गोगरी कसबा मकतब से बीडीओ रंजीत कुमार सिंह बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें