अवकाश अवधि में भी निकल गई विद्यालय से राशि
खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय चेराखेरा में नियम-कानून को ताक पर रखा जा रहा है। स
खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय चेराखेरा में नियम-कानून को ताक पर रखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार विद्यालय में बाढ़ के अवकाश में भी विद्यालय शिक्षा समिति के खाते से मोटी रकम की निकासी हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पत्रांक 336 के माध्यम से विद्यालय प्रधान से स्पष्टीकरण पूछा गया है।
इधर, विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक दिलीप साह ने बताया कि मुझे अभी तक पूर्व प्रधान द्वारा चार्ज नहीं दिया गया है। राशि की निकासी पूर्व प्रधान द्वारा ही की गई।
इस बावत पूर्व प्रधानाध्यापक देवराज रंजन ने दूरभाष पर बताया कि हमने राशि जमा कर दिया है। सवाल यह है कि मैं भी नियमित शिक्षक हूं, विद्यालय के खाता का संचालन मेरे नाम से हो रहा है, फिर भी विभाग द्वारा दूसरे प्रधानाध्यापक को यहां भेज दिया गया है। मैंने आवेदन के द्वारा जिला से मार्गदर्शन मांगा है। मार्गदर्शन के इंतजार में ही प्रभार नहीं दिये हैं।