एक नजर की तीन खबरें
खगड़िया। प्रखंड के उच्च विद्यालय बहादुरपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा रविवार 25 सितम्बर से शुरू होने वा
खगड़िया। प्रखंड के उच्च विद्यालय बहादुरपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा रविवार 25 सितम्बर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिये जागरुकता रैली निकाली। यह रैली बीसीएम विजय कुमार की देखरेख में उच्च विद्यालय से निकल कर लक्ष्मीपुर होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। मौके पर प्रधानाध्यापक शंभू केशरी, विजय कुमार आदि मौजूद थे।
बैठक आज
संवाद सूत्र, खगड़िया: जिला काग्रेस कार्यालय में रविवार को नगर काग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक होगी। बैठक में विभिन्न मुद्दे पर चर्चा होगी। यह जानकारी कमेटी के नगर अध्यक्ष विशाल कुमार ने दी।
कार्यशाला आज
संवाद सूत्र, खगड़िया: सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को योग एवं स्वस्थ मानव जीवन पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में जिला के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 4 से 12 तक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। यह जानकारी विद्यालय के कार्यशाला संयोजक रामानुज भारती ने दी।