राजस्व कर्मचारियों को हल्का आवंटित
खगड़िया। विवादों से घिरे राजस्व कर्मचारी राजीव कुमार को सन्हौली-बछौता हल्का से हटा दिया गया है। उसे द
By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 08:45 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 08:45 PM (IST)
खगड़िया। विवादों से घिरे राजस्व कर्मचारी राजीव कुमार को सन्हौली-बछौता हल्का से हटा दिया गया है। उसे दूसरे हल्का की जिम्मेदारी दी गई है। उक्त जगह पर राजस्व कर्मचारी शैलेन्द्र भगत को प्रभार दिया गया है। सीओ नौशाद आलम ने राजस्व कर्मचारी को हल्का आवंटित किया है। वहीं, मनोहर कुमार को हल्का पांच की जिम्मेवारी दी गई है। जबकि विमल रजक को हल्का 10 के रानीसकरपुरा, बरैय एवं नलिन कुमार को हल्का दो, जलकौड़ा की जिम्मेदारी दी गई। सीओ ने बताया कि पूर्व में पांच राजस्व कर्मचारी थे, वर्तमान में 9 राजस्व कर्मचारी हो चुके हैं, जिसे हल्का आवंटित कर दिया गया है। जबकि खगड़िया में राजस्व कर्मचारी रामसेवक सिंह को डीएम द्वारा परबत्ता स्थानांतरण किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें