श्रमदान से किया जा रहा सड़क निर्माण
खगड़िया। अलौली पंचायत स्थित 13 नंबर वार्ड में जनसहयोग से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्
खगड़िया। अलौली पंचायत स्थित 13 नंबर वार्ड में जनसहयोग से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की अगुवाई फरकिया विकास संघर्ष अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरणदेव यादव व भीमसेन यादव कर रहे हैं।
इस संबंध में किरणदेव यादव ने बताया कि जनभागीदारी और सहयोग से आपस में चंदा कर करीब छह सौ मीटर पगडंडी पर सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत मिट्टी भराई का कार्य प्रारंभ है। उन्होंने कहा कि वार्ड के करीब एक सौ से अधिक परिवार सड़क नहीं रहने के कारण काफी परेशानी महसूस कर रहे थे। बारिश के समय रास्ते पर करीब चार फीट तक पानी लग जाता है। लोगों को पानी और कीचड़ पार कर अपने घरों तक पहुंचने की मजबूरी थी। सड़क के बन जाने से लोग आसानी से घर तक पहुंच सकेंगे।
सेवानिवृत्त शिक्षक भीमसेन यादव ने कहा कि मोहल्ले के लोग विगत 15 वर्षों से जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड प्रशासन से सड़क निर्माण को लेकर गुहार लगाते-लगाते थक गए। अब आपस में चंदा कर व जनसहयोग से सड़क निर्माण कर रहे हैं। श्रमदान कर रहे लोगों में सत्यनारायण ¨सह, रामउदय ¨सह, मुन्नू कुमार, बबलू कुमार, संजय ¨सह, नीतीश कुमार, उमेश साह, बिरजू साह, नारायण ¨सह, जगदीश साह, दीपक कुमार, रंजू देवी, निशा देवी, रासमणि देवी, भगवती देवी, कंचन देवी, रेखा देवी, अमर कुमार, प्रमोद साह, निलो साह, निवास साह सहित कई ग्रामीण शामिल हैं।