शराबबंदी में जीविका की महिलाओं का अहम योगदान
खगड़िया। जिला में महिलाएं काफी पहले से ही शराब बंद किए जाने को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन क
खगड़िया। जिला में महिलाएं काफी पहले से ही शराब बंद किए जाने को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन करती रही। इसी का परिणाम है कि कई जगह की महिलाएं शराबबंदी कानून लागू होने के बाद सम्मानित भी हुई।
उल्लेखनीय है कि करीब एक वर्ष पूर्व शराब बिक्री पर रोक लगाने को लेकर अलौली के बोहरवा गांव में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं घर में संचालित देसी शराब भट्ठी को पुलिस की मदद से ध्वस्त करवाई थी। बता दें कि रटनहा, बोहरवा, रामपुर अलौली के पुस्तकालय चौक आदि के लोग पूर्व में शराबियों से परेशान थे। कई बार महिलाएं लिखित रूप में भी प्रशासन से इसकी शिकायत की थी।
चौथम की महिलाएं हुई थी पुरस्कृत
जीविका समूह की महिलाओं का शराबबंदी लागू करवाने में अहम योगदान रहा है। चौथम प्रखंड के आंचल ग्राम संगठन की आशा देवी, रेणु देवी, रेखा देवी सहित पांच महिलाओं को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी में बेहतर योगदान को लेकर पुरस्कृत भी किया था।