..आखिर क्यों नहीं मिल रहा थाली में भोजन?
खगड़िया: सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को कैंप में थाली में भोजन कराए जाने की घोषणा
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 10:50 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 10:50 PM (IST)
खगड़िया: सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को कैंप में थाली में भोजन कराए जाने की घोषणा केवल घोषणा तक हीं रह गई है। कैंप में बाढ़ पीड़ितों को थाली के बदले पत्तल या फोम प्लेट में भोजन दी जा रही है। हां, जहां भी विद्यालय में कैंप बनाया गया है वहां किसी तरह विद्यालय की थाली में भोजन दी जा रही है। वो भी थाली कुछ लोगों को हीं नसीब हो पाता है। जबकि अधिकांश कैंप में लोगों को थाली में भोजन नहीं दी जा रही है। कई कैंप के प्रभारियों का कहना हुआ शिविर में सैकड़ों की संख्यां में बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराया जा रहा है। इतनी संख्या में थाली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिविरों में 30 से 35 थाली हीं मुहैया कराई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें