पीड़ितों के समर्थन में भाजपा ने दिया धरना
खगड़िया: बाढ़ पीड़ितों के प्रति बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन की उपेक्षा को लेकर समाहरणालय
खगड़िया: बाढ़ पीड़ितों के प्रति बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन की उपेक्षा को लेकर समाहरणालय के सामने मंगलवार को भाजपा के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अर्जून शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि जिला में बाढ़ की समस्या काफी गंभीर हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 10 प्रतिशत लोगों को भी आज तक पॉलिथिन के सीट उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस भीषण गर्मी में लोग जीवन मौत से जूझ रहे हैं। कहा कि शिविरों में भोजन कि व्यवस्था में भी गुणवता की कमी है। श्री शर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी परिवार को 20-20 किलो सत्तू की व्यवस्था की जाय। कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को आगामी छह माह तक के लिए राशन मुहैया कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। साथ ही गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले सभी परिवारों को कपड़ा उपलब्ध कराई जाय। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन पटेल, रामानुज चौधरी, विजेंद्र यादव, दिनकर पासवान, रामाकात रजक आदि ने भी संबोधित किया। कहा कि पेयजल के चापाकल का अभाव दिख रहा हैं, जिसे पूर्ण कराया जाय।
इस अवसर पर सरला देवी, दिलीप सिंह, गौपाल चौधरी, सुनील चौरसिया, सुधीर यादव, निरंजन सिंह आदि ने भी संबोधित किया।