लोडेड पिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार
खगड़िया। मोरकाही पुलिस ने गुरुवार को लोडेड पिस्टल के साथ अपराधी तेजो यादव को गिरफ्तार कि
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 12:27 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 12:27 AM (IST)
खगड़िया। मोरकाही पुलिस ने गुरुवार को लोडेड पिस्टल के साथ अपराधी तेजो यादव को गिरफ्तार किया। वह मानसी के अमनी गांव का रहने वाला है। एसपी मीनू कुमारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि थानाध्यक्ष महेश कुमार द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान वह मोरकाही क्षेत्र से पकड़ा गया। उसके पास से एक देसी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज होने का पता चला है। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। बहरहाल गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें