जिला प्रशासन का दावा, सभी तटबंध सुरक्षित
खगड़िया। संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन की तैयारी परवान पर है। डीएम जय ¨सह खुद तैयारियों पर नज
खगड़िया। संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन की तैयारी परवान पर है। डीएम जय ¨सह खुद तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं।
इधर, डीपीआरओ कमल ¨सह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य खाद्य निगम के 12 गोदामों में कुल 67,31,598 किलो खाद्यान उपलब्ध है। कुल 8156 पॉलीथिन सीट्स उपलब्ध है। जबकि दस हजार और पॉलीथिन सीट्स आपूर्ति को लेकर आर्डर दिया जा चुका है। प्राप्त जानकारी अनुसार 16 प्रकार की मानव जीवन रक्षक दवाएं और 18 प्रकार के पशु दवा भी उपलब्ध है। वहीं पशुचारा को लेकर जिला पशुपालन अधिकारी के स्तर से निविदा निकाली गई है।
दूसरी ओर खोज, बचाव एवं राहत दल का गठन कर लिया गया है। सभी सीओ की ओर से ऊंचे शरणस्थलों की पहचान कर ली गई है। जिला प्रशासन ने सभी तटबंधों के सुरक्षित होने का दावा किया है।