व्यवहार न्यायालय में खोला गया सूचना केन्द्र
खगड़िया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर खगड़िया व्यवहार न्यायालय में 12 नवंबर को राष्ट्र
खगड़िया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर खगड़िया व्यवहार न्यायालय में 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अशोक कुमार शर्मा के निर्देश पर आम नागरिकों की जानकारी हेतु व्यवहार न्यायालय स्थित स्थायी लोक अदालत भवन में एक सूचना सह विधिक सहायता केन्द्र की स्थापना की गई है। जहां पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत में कैसे मामलों का निबटारा होगा उसकी जानकारी दी जाएगी।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कृष्ण मुरारी शरण के मुताबिक इस सूचना केन्द्र से प्रतिदिन लोग जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने आमलोगों को सुझाव दिया है कि वैसे सुलहनीय वाद जिसमें उभय पक्ष समझौता हेतु राजी हों, दोनों पक्ष मिलकर संबंधित न्यायालय में आवेदन दे सकते हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश खगड़िया के प्रकोष्ठ में बुधवार को सभी बीमा कंपनी के अधिकारी एवं अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें ज्यादा से ज्यादा मुकदमा निष्पादन की जबावदेही संबंधित बीमा कंपनी को दी गई।