वेतन की माग को ले कर्मियों ने प्राचार्य को किया बंद
जमुई। कोशी कॉलेज में पाच माह से कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। इस दीपावली व छठ पर्व में भी वेतन नहीं
जमुई। कोशी कॉलेज में पाच माह से कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। इस दीपावली व छठ पर्व में भी वेतन नहीं आने से कालेज के कर्मियों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा।
कॉलेज कर्मियों ने गुरुवार को प्राचार्य डॉ. रामपूजन सिंह व डॉ. एससीआर चंदेल को भी प्राचार्य कक्ष में बंद कर दिया। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन व कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सभी कर्मी निर्धारित समय पर पहुंचे और एकजुट होकर प्राचार्य कक्ष का घेराव किया। घेराव करीब पाच घंटे तक जारी रहा। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद, कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध भी जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकेतर नेता शमशाद अली, रूंजय कुमार, गोपाल कुमार, अखिल कुमार आदि ने कहा कि हम लोगों को पाच माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण हम भुखमरी के कगार पर हैं। कॉलेज प्रशासन व विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले पर किसी भी प्रकार से गंभीर नहीं है। अब जबकि, आगामी दीपावली व छठ पर्व में भी वेतन नहीं आया है।
उक्त लोगों में वेतन नहीं मिलने को लेकर काफी आक्रोश दिखा। महाविद्यालय के प्राचार्य ने इसके बाद वार्ता किया। कर्मियों को कुछ राशि तत्काल देने का आश्वासन दिया गया। साथ ही कालेज कर्मियों को कालेज के फंड से पर्व को लेकर राशि मुहैया कराया गया। तत्पश्चात घेराव खत्म हुआ। इधर, प्राचार्य डॉ. रामपूजन सिंह ने बताया कि कर्मियों को राशि दी गई है। वेतन आने के बाद उक्त राशि की कटौती की जाएगी।