भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
खगड़िया। बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर अनुराग ठाकुर को चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार क
By Edited By: Published: Tue, 24 May 2016 10:31 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 10:31 PM (IST)
खगड़िया। बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर अनुराग ठाकुर को चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए इसके लिए पीएम को साधुवाद दिया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह निवर्तमान जिप सदस्य किरण देवी, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल सोनी, रामचन्द्र भगत, सुनील सिंह, महामंत्री महेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, युगेश कुमार, कुमार गुरुदयाल, अशोक साह के अलावा दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर की अगुवाई में अब भारतीय टीम के खिलाड़ी पूरे उत्साह व उमंग के साथ से देश का नाम रौशन करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें