खरीफ कर्मशाला: किसानों को खेती के गुर सिखाए गए
खगड़िया। सदर प्रखंड में मंगलवार को खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कर्मशाला का उद्घाटन आत्मा के प्रख
खगड़िया। सदर प्रखंड में मंगलवार को खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कर्मशाला का उद्घाटन आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष ललित चौधरी व बीएओ अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कर्मशाला में किसानों को खरीफ फसल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
मौके पर कृषि समन्वयक निरंजन हजारी ने खरीफ फसल के विभिन्न विधियों की जानकारी दी। उन्होंने धान की खेती को लेकर 'जीरो सिट्रिज' विधि के बारे में बताया। कहा, इससे सिंचाई की बचत होती है। साथ ही उपज ज्यादा होती है। उन्होंने शंकर धान, श्रीविधि धान, तनावरोधी धान, सुखाड़ सहभागिता धान आदि के बारे में जानकारी दी। श्री हजारी ने मिट्टी के प्रकार को देखते हुए फसल लगाने की सलाह दी। बोले, सुखाड़ भूमि में सहभागिता धान लगावें। वहीं जहां पानी ज्यादा लगता है वहां स्वर्ण धान की फसल लगावें।
बीएओ अनिल कुमार ने बताया कि किसानों को अनुदानित दर पर बीज मुहैया कराए जाते हैं।
इस अवसर पर संजीव सिंह, मुरारी चौधरी, रमेश महतो, अखिलेश शर्मा, पवन कुमार सिंह आदि मौजूद थे।