आग से दो घर राख
खगड़िया। शुक्रवार की देर रात बलहा पुनर्वास टोला में आग लगने से प्रमोद मुनि और अमोल मुनि का दो घर जलकर
By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 10:44 PM (IST)
खगड़िया। शुक्रवार की देर रात बलहा पुनर्वास टोला में आग लगने से प्रमोद मुनि और अमोल मुनि का दो घर जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण घर में जल रहा डिबिया गिरना बताया जा रहा है। डिबिया से लगी आग पूरे घर को स्वाहा कर दिया। घर में रखे अनाज, रूपये सहित अन्य चीजें जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बलहा निवासी रंजीत साह ने बताया कि सूचना के बाद भी अग्निशमन की गाड़ी दो घटा बाद पहुंची।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें