पूर्व प्रधानाध्यापिका पर प्राथमिकी
खगड़िया। प्राथमिक विद्यालय जागृति टोला के पूर्व प्रधानाध्यापिका व वर्तमान में शिक्षिका के पद पर कार्य
By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 10:44 PM (IST)
खगड़िया। प्राथमिक विद्यालय जागृति टोला के पूर्व प्रधानाध्यापिका व वर्तमान में शिक्षिका के पद पर कार्यरत गिरजा देवी के विरुद्ध परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसकी जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि उक्त विद्यालय के प्रधान शिवागी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। मामला मध्याह्न भोजन में अनियमितता से संबंधित है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह मध्याह्न भोजन पदाधिकारी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें