मोबाइल 'उड़ाने' की नई तरकीब
खगड़िया। इन दिनों कुछेक किशोर ने मोबाइल 'हड़पने' का एक नया रास्ता अख्तियार कर लिया है। मासूम बनकर किस
खगड़िया। इन दिनों कुछेक किशोर ने मोबाइल 'हड़पने' का एक नया रास्ता अख्तियार कर लिया है। मासूम बनकर किसी से एक कॉल बात करने को लेकर मोबाइल मांगता है और मोबाइल लेकर भाग जाता है। शुक्रवार को टीचर्स कालोनी के शुभम से भी एक लड़का मोबाइल लेकर भाग गया। हताश परिजन ने चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष प्रतोष को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई की। कई लड़कों को हिरासत में लिया। तब पता चला कि टीचर्स कालोनी का दीप दर्शन ने ही शुभम का मोबाइल उड़ाया था। उसकी निशानदेही पर मोबाइल व सिम भी बरामद कर लिया गया है।
इधर, बलुआही की एक महिला ने भी थाना पहुंच कर शिकायत की, कि, उनके पुत्र से एक किशोर ने बात करने के लिए मोबाइल मांगा और उसे लेकर भाग गया। पीड़ित महिला ने भी हिरासत में लिए गये एक अन्य किशोर को पहचान लिया। हालांकि, पीड़िता लिखित देने को तैयार नहीं हुई। इधर, थानाध्यक्ष के अनुसार हिरासत में लिये गए किशोर की अन्य मामलों में भूमिका की जांच की जा रही है।