तालाबंदी से पठन-पाठन प्रभावित
खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र के दियारा इलाके में स्थित मध्य विद्यालय खरैता व मध्य विद्यालय मोहनियां में ग्
खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र के दियारा इलाके में स्थित मध्य विद्यालय खरैता व मध्य विद्यालय मोहनियां में ग्रामीणों ने तालाबंदी कर पठन-पाठन एक तरह से ठप कर दिया है। मध्य विद्यालय खरैता में कई दिनों से तालाबंदी है। वहीं मध्य विद्यालय मोहनिया में ग्रामीणों ने 5 फरवरी से तालाबंदी कर पठन-पाठन को ठप कर रखा है। ग्रामीणों ने विद्यालय प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाया है। कुछ ऐसा ही आरोप मध्य विद्यालय खरैता के विद्यालय प्रधान पर भी है।
बताते चलें कि मध्य विद्यालय खरैता में गणतंत्र दिवस के बाद से एक फरवरी तक तालाबंदी रही। बीइओ रामकुमार सिंह ने 2 फरवरी को विद्यालय पहुंच ग्रामीणों की शिकायत को सुना और प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने ताला खोल दिया। लेकिन दूसरे दिन ही ग्रामीणों ने पुन: ताला जड़ दिया।
इधर पाच फरवरी को मध्य विद्यालय मोहनियां में भी ग्रामीणों ने तालाबंदी कर दी। इससे पठन-पाठन लगभग ठप है।
कोट
वरीय पदाधिकारी की इसकी सूचना दी गई है। निर्देश मिलने पर इस ओर पहल किया जाएगा।
रामकुमार सिंह, बीइओ, चौथम