डीएम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण
खगड़िया। डीएम साकेत कुमार ने शनिवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिविल
खगड़िया। डीएम साकेत कुमार ने शनिवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिविल सर्जन व संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने इमरजेंसी समेत विभिन्न वार्डो का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल उपाधीक्षक कक्ष का भी जायजा लिया। साथ ही मरीजों से हाल-चाल भी जाना। इस दौरान बीते दिनों धंसना गिरने से जख्मी अलौली प्रखंड के मरीज से भी बातचीत की। उन्होंने दस बेड के नशा मुक्ति केंद्र के बारे में भी विचार-विमर्श किया। डीएम ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र सदर अस्पताल में ही खोला जाए। मालूम हो कि कुछेक अधिकारी पुराने अस्पताल भवन में नशा मुक्ति केंद्र चलाने की बात कह रहे थे।
डीएम ने मरीजों के बेहतर चिकित्सा व्यवस्था को ले कई निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता संजीव चौधरी, डॉ. योगेंद्र सिंह प्रयासी आदि मौजूद थे।