Move to Jagran APP

जनता को चाहिए, वर्षो का हिसाब

खगड़िया। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों का प्रचार-प्रसार चरम पर है। ऐसे में मतदाता अपने-अपने प्रत्या

By Edited By: Published: Wed, 07 Oct 2015 10:43 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2015 10:43 PM (IST)
जनता को चाहिए, वर्षो का हिसाब

खगड़िया। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों का प्रचार-प्रसार चरम पर है। ऐसे में मतदाता अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में गोलबंद हो चुके हैं। वहीं क्षेत्र में 15 वर्षो के विकास का हिसाब लेने के लिए जनता तैयार बैठी है।

loksabha election banner

-क्षेत्र में कई समस्याओं पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली जैसी योजनाओं का बुरा हाल है। 15 वर्षो तक जो लगातार विधायक रहे उनकी उपस्थिति भी क्षेत्र में नहीं के बराबर रही।

- सामाजिक कार्यकर्ता, अंकित कुमार सिंह

स्कूल बने लेकिन शिक्षक गायब, कभी भी किसी स्कूल का निरीक्षण नहीं किए। विधायक रहते हुए भी शिकायतों पर उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया।

- सामाजिक कार्यकर्ता, अनिल साह

15 वर्षो तक चौथम प्रखंड के एक दो खास गांव को छोड़ अन्य क्षेत्रों में कभी भी लोगों की समस्या नहीं सुनी गई। समस्या बताने पर भी ध्यान नहीं दिए। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली व सड़क जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं।

- सामाजिक कार्यकर्ता, गोपाल राय

बैंकों में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोगों को कमीशन देने के बाद ही ऋण प्राप्त हो रहा है। कभी भी किसानों की समस्याओं से अवगत होकर उसके समाधान की दिशा में विधायक जी ने कदम नहीं उठाया।

- व्यवसायी, राजेश सिंह

डुमरी घाट पुल के टूटने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था स्टील पाइल ब्रिज का निर्माण अति आवश्यक था। जिसका निर्माण कराने में स्थानीय विधायक असफल रहे।

- व्यवसायी, हरिशंकर सिंह

स्थानीय इंटर विद्यालय में कई वर्षो से विवाद चल रहा है। अध्यक्ष रहते हुए भी समस्याओं का निबटारा नहीं कर सके। वहीं दियारा क्षेत्र में एक अदद स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था नहीं कर सके। जबकि स्थानीय विधायक 15 वर्षो तक सत्तासीन रहे।

- व्यवसायी, सिंधुशेखर सिंह

प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क लगभग 20 वर्षो से जर्जर है। कई बार विधायक जी से कहा गया लेकिन आज तक सड़क का कायाकल्प नहीं हो सका।

- सामाजिक कार्यकर्ता, नीरज कुमार

युवाओं के लिए 15 वर्षो में कुछ नहीं कर पाए। विधानसभा क्षेत्र में कभी भी खेल को प्रोत्साहन नहीं दिया गया न ही खिलाड़ियों के लिए कुछ किए।

- युवा, परमजीत सिंह

इधर, निवर्तमान विधायक पन्नालाल सिंह पटेल का कहना है कि जहां तक संभव हुआ है हमने क्षेत्र में विकास का कार्य किया। यही कारण है कि जनता मुझे अवसर देती रही है।

- निवर्तमान विधायक पन्नालाल सिंह पटेल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.