मनोज तिवारी की सभा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खगड़िया। गोगरी के भगवान उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माझी व भोजपुरी सिने
By Edited By: Published: Tue, 06 Oct 2015 09:27 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2015 09:27 PM (IST)
खगड़िया। गोगरी के भगवान उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माझी व भोजपुरी सिने स्टार मनोज तिवारी की सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन के लोग काफी सतर्क नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीडीसी एबी अंसारी स्वयं सभा स्थल पर दंडाधिकारी के रूप में तैनात दिखे। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस अधिकारी व जवान तैनात दिखे। मंच के पास डी एरिया बनाया गया था। मंच पर जाने वाले लोगों की जाच सुरक्षा गार्ड मेटल डिटेक्टर से करते रहे। काफी संख्या में महिला पुलिस भी बुलाई गई थी। थानाध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी सुरक्षा को लेकर घटों कड़ी धूप में सभा स्थल पर डटे रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें