डुमरी पुल बदलेगी विधानसभा चुनाव की दिशा
खगड़िया। वर्ष 2010 में बीपी मंडल सेतु के पाया धंसने से पुल में आई दरार के बाद इस पर आवागमन को रोक दिय
खगड़िया। वर्ष 2010 में बीपी मंडल सेतु के पाया धंसने से पुल में आई दरार के बाद इस पर आवागमन को रोक दिया गया था। लेकिन पुल को यात्री पैदल पार कर रहे थे। स्टील पाइल ब्रिज के निर्माण के बाद लोगों में आस जगी थी कि अब जब तक पुल का निर्माण नहीं होगा परिचालन होते रहेगा। लेकिन लोगों की आशा उस वक्त निराशा में बदल गई जब स्टील पाइल ब्रिज का आधे से अधिक हिस्सा कोसी की तेज धारा में भाग बह गया। दोबारा उसका निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष बीतने के बावजूद भी नहीं हो सका।
-कोट-
निश्चित रूप से विकास कार्य करने वालों को ही अपना मत दूंगा। पुल के बंद होने से भले ही आधा दर्जन परिवार नाव चलाकर लाभान्वित हो रहे हैं लेकिन स्टील पाइल ब्रिज का निर्माण न होना क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है।
- संजय कुमार, सोनवर्षा घाट
इस बार स्टील पाइल ब्रिज का निर्माण न होना सबसे बड़ा मुद्दा है। पुल के बंद होने से लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन जनप्रतिनिधि अब तक इस समस्या को हल्के में लेकर लोगों को आश्वासन दे रहे हैं। उनको इस बार सबक सिखाया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार, सोनवर्षा घाट
भले ही हमलोग नाव चलाकर लाभान्वित हो रहे हैं। लेकिन लाखों लोग पुल न होने से प्रभावित हैं। सैकड़ों लोग चिलचिलाती धूप, बारिश में नाव से सवार होकर स्थानीय जनप्रतिनिधि को कोसते नजर आते हैं। इस बार परिवर्तन होकर रहेगा।
- सुरेंद्र सहनी, सोनवर्षा घाट
बदलाव की बयार चल रही है। बिजली, स्वास्थ्य, सड़क जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। स्थानीय विधायक स्टील पाइल ब्रिज के निर्माण में रूचि नहीं लिए जिसके कारण लोग नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे हैं।
-रोहिण सहनी, सामाजिक कार्यकर्ता
सैकड़ों लोगों को नदी पार कराने के लिए डुमरी से चार सरकारी नाव चलती है। उसराहा जाने के लिए लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पुल के टूटने से दोनों तरफ के व्यवसायियों का व्यवसाय ठप है। लेकिन पुल को तोड़ने से पूर्व स्टील पाइल ब्रिज का वैकल्पिक तौर पर निर्माण होना जरूरी था।
- बबलू सिंह, मुरासी, बेलदौर
अगर विधायक जी चाहते तो स्टील पाइल ब्रिज का निर्माण जरूर होता। लेकिन जनता की सुविधाओं का ख्याल शायद उन्हें नहीं है।
- धीरज सिंह, चौथम