Move to Jagran APP

अमित शाह आज परबत्ता में

खगड़िया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 7 अक्टूबर (बुधवार) को केएमडी कॉलेज परबत्ता के मैदान में

By Edited By: Published: Tue, 06 Oct 2015 08:56 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2015 08:56 PM (IST)
अमित शाह आज परबत्ता में

खगड़िया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 7 अक्टूबर (बुधवार) को केएमडी कॉलेज परबत्ता के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के खगड़िया जिला कार्यकारी अध्यक्ष रविशचंद्र सिन्हा के अनुसार मौके पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय भी मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि परबत्ता विधानसभा से भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी चुनाव मैदान में हैं।

loksabha election banner

इधर, डीएम साकेत कुमार व एसपी अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हैलीपैड की सुरक्षा के अलावा हैलीकाप्टर की सुरक्षा, डी एरिया समेत कार्यक्रम स्थल व आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो पटना मुख्यालय से भी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.