डीएसपी ने किया कांडों का निरीक्षण
संवाद सूत्र, चौथम(खगड़िया): थाना क्षेत्र में घटी घटनाओं में दर्ज कांडों का डीएसपी सत्येंद्र सिंह ने ब
By Edited By: Published: Thu, 30 Jul 2015 03:17 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 03:17 AM (IST)
संवाद सूत्र, चौथम(खगड़िया): थाना क्षेत्र में घटी घटनाओं में दर्ज कांडों का डीएसपी सत्येंद्र सिंह ने बुधवार को समीक्षा की। मौके पर उन्होंने अमृता जैन द्वारा अपने पति नवादा निवासी लाट साहेब के विरुद्ध दहेज अधिनियम के तहत दर्ज कराए गए कांड संख्या 85/15, यूनियन बैंक आफ इंडिया के पूर्व शाखा प्रबंधक विजय कुमार पाल द्वारा तेगाछी निवासी शंभू सिंह पर दर्ज कराए गए कांड संख्या 93/15 की भी समीक्षा की। वहीं, नवादा निवासी मुन्नी देवी द्वारा दर्ज कराए गए कांड संख्या 90/15 की भी समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष व आईओ को कई निर्देश दिए। मौके पर थानाध्यक्ष शशि कुमार, एएसआई बीके सिंह, बीएन झा समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें