ध्यानार्थ: शिक्षक से मांगी दो लाख की रंगदारी
खगड़िया। थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय उसराहा में कार्यरत शिक्षक राजकुमार रौशन से अपराधियों ने दो लाख
खगड़िया। थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय उसराहा में कार्यरत शिक्षक राजकुमार रौशन से अपराधियों ने दो लाख रुपए रंगदारी मांगी है।
इस संबंध में पीड़ित शिक्षक राजकुमार रौशन के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। इसको लेकर रविवार को बेलदौर थाना के एएसआई विनोद चौधरी घटना स्थल पर मध्य विद्यालय उसराहा पहुंचे और मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि 3 जुलाई को लगभग 4 बजे पीड़ित शिक्षक राजकुमार रौशन अपने विद्यालय के अन्य दो शिक्षकों के साथ विद्यालय बंद करने के बाद ताला लगा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही अरविन्द महतो एवं धर्मेन्द्र महतो हाथ में देशी कट्टा लहराते अचानक विद्यालय पहुंचकर पीड़ित शिक्षक राजकुमार रौशन के साथ गाली-गलौज करने लगे। साथ ही आठ दिनों के अंदर दो लाख रुपए रंगदारी के रूप में देने को कहा। नहीं देने पर गोली मारने का धमकी भी दी है। हो-हल्ला होने के बाद दोनों आरोपी भाग निकले। एएसआई विनोद चौधरी ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित शिक्षक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।