घायल बाइक चालक की मौत
खगड़िया। बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्रीपुर गांव निवासी फुलचंद कुमार की इलाज के दौरान शनिवार
By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 07:35 PM (IST)
खगड़िया। बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्रीपुर गांव निवासी फुलचंद कुमार की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह पटना में मौत हो गई। शनिवार की शाम को उसका शव श्रीपुर गांव पहुंचा। शव को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगी रही। रविवार को शव का दाह-संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी खुशबू एवं एक वर्षीय पुत्री रागिनी परिवार में शेष छोड़ गए। बताते चलें कि बाइक से खगड़िया जाने के दौरान मानसी ओवर ब्रिज के रेलिंग से असंतुलित होकर टकरा जाने से फुलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें