खाई में बदली सड़क
संवाद सूत्र, परबत्ता(खगड़िया): प्रखंड के पिपरालतीफ पंचायत स्थित रहमतपुर गांव की सड़क से यहां के विकास
संवाद सूत्र, परबत्ता(खगड़िया): प्रखंड के पिपरालतीफ पंचायत स्थित रहमतपुर गांव की सड़क से यहां के विकास की पोल खुल रही है। घनी आबादी के इस गांव की सड़क महेशखूंट- अगुवानी पथ से मड़ैया दुर्गा स्थान के पास जुड़ती है। किन्तु इस सड़क पर जगह-जगह खाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क पिपरालतीफ पंचायत के वार्ड संख्या- 12 में पड़ती है। ग्रामीण शमशेर आलम बताते हैं कि सड़क पर वर्षा का पानी घुटने से ऊपर तक लगता है। स्थिति तो तब बिगड़ जाती है जब वर्षा होती है। इस पर पैदल चलना भी बरसात के दिनों में मुश्किल हो जाता है। खास कर जब वर्षा हो जाती है तो महिलाएं घर से नहीं निकल पाती है। उन्हें घर में रहने की मजबूरी होती है। पंचायत की मुखिया मो. इरफान ने कहा कि विकास के लिए सीमित राशि है। उसी के आधार पर विकास किया जा रहा है।