गृहरक्षकों ने समाहरणालय पर दिया धरना
खगड़िया, संवाद सूत्र : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ द्वारा मंगलवार को समाहरणालय के समीप धरना दिय
खगड़िया, संवाद सूत्र : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ द्वारा मंगलवार को समाहरणालय के समीप धरना दिया गया। मांगों को लेकर हड़ताल के 12 वें दिन भी गृहरक्षकों का हौसला बुलंद था। धरना व घेराव का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष देश बंधु आजाद, जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव कर रहे थे।
धरना स्थल पर एक सभा का आयोजन किया गया। संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संघ स्थापना का 38 वर्ष बीतने के बावजूद होमगार्ड को सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया गया और न ही स्थायी किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार होमगाडरें को ठगने का काम किया। वर्तमान सरकार के विरोध में नारे लगाए गए। होमगाडरें का कहना था कि सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ आर-पार की लड़ाई होगी। संघ के सचिव कौशल किशोर यादव के अलावा माले नेता किरणदेव यादव, निसार खां, संजीव, मनोहर, विकास, विवेकानंद, सुमिरन यादव, गोपाल, बालेश्वर आदि ने भी सभा को संबोधित किया। इधर, जिलाध्यक्ष के अनुसार 28 मई को एसपी का घेराव किया जाएगा।