किसानों के खाते में नहीं पहुंच सकी है क्षतिपूर्ति राशि
संवाद सूत्र, चौथम(खगड़िया): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायत के किसानों के खाते में सरकार द्वारा
संवाद सूत्र, चौथम(खगड़िया): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायत के किसानों के खाते में सरकार द्वारा दी जाने वाली फसल क्षतिपूर्ति अनुदान की राशि नहीं पहुंच सकी है। जिसके कारण किसानों में क्षोभ है।
मालूम हो कि शुक्रवार को एसडीओ सुनील कुमार ने बीडीओ को निर्देश दिया था कि हर हाल में शनिवार तक प्रखंड के सभी किसानों के खाते में अनुदान की राशि आरटीजीएस के माध्यम से चले जाना चाहिए। लेकिन अब तक किसानों के खाते में अनुदान की राशि नहीं पहुंची है।
बताते चलें कि प्रखंड के लगभग 5124 किसानों ने क्षतिपूर्ति हेतु आवेदन कृषि कार्यालय में दिया था। बैंक कर्मियों के अनुसार मंगलवार तक लगभग दो हजार किसानों के खाते में राशि भेजी गई है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग किसान के प्रति कितना संवेदनशील है।
बोले कृषि पदाधिकारी
इस बाबत प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी ने बताया कि सभी किसानों की सूचि व राशि बैंक को भेज दी गई है। एक से दो दिनों में किसानों के खाते में राशि चली जाएगी। बाग-बगीचे संबंधी क्षति का आकलन किया जा रहा है जल्दी ही किसानों के खाते में राशि भेजी जाएगी।