ससुराल वालों की प्रताड़ना से श्वेता की मौत
खगड़िया,संवाद सूत्र: मुफस्सिल थाना अंतर्गत रहीमपुर पंचखुट्टी की श्वेता देवी ने ससुराल वालों की प्रताड़
खगड़िया,संवाद सूत्र: मुफस्सिल थाना अंतर्गत रहीमपुर पंचखुट्टी की श्वेता देवी ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से जूझते हुए सोमवार को दम तोड़ दिया। उसने बेगूसराय के सिहमा गांव के पति गोपाल सिंह व अन्य पर छह महीना पहले मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की मानें तो उसका बयान स्थानीय अदालत में भी दर्ज हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले तीन लाख रुपये का डिमांड करते रहे। नहीं देने पर दो बार उसका गर्भपात कराया। जिससे उसकी हालत गंभीर होने लगी। मायके वालों के प्रयास से उसका उपचार लखनऊ के चिकित्सक से चल रहा था। इधर, मृतका के भाई मोहित सिंह के अनुसार एक महीना पहले ही उसकी बहन लखनऊ से रहीमपुर आई थी। विगत दिनों उसकी हालत गंभीर होने लगी और मौत हो गई। मोहित सिंह ने बताया कि पति व ससुराल वालों के प्रताड़ना के चलते मेरी बहन की हालत गंभीर हो गई। थानाध्यक्ष रंजन कुमार के अनुसार पूर्व में दर्ज मामला के धारा में परिवर्तन किया जाएगा। पोस्टमार्टम को लेकर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।