Move to Jagran APP

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री 28 को आएंगे खगडि़या

मानसी(खगड़िया) संवाद सूत्र: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। सभी

By Edited By: Published: Mon, 25 May 2015 08:36 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2015 08:36 PM (IST)
केन्द्रीय कपड़ा मंत्री 28 को आएंगे खगडि़या

मानसी(खगड़िया) संवाद सूत्र: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। सभी वर्गो के लिए कल्याणकारी योजना चलाकर देश को नई उंचाई देने का काम किया जा रहा है। उक्त बातें राष्ट्रीय परिषद सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. इंद्रभूषण कुशवाहा ने सोमवार को पूर्वी ठाठा में भाजपा कार्यकर्ता सुशील यादव उर्फ बांगे के आवास पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला के दौरान कही। उन्होंने कहा कि खगड़िया की धरती पर 28 मई को केन्द्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के लिए आ रहे हैं। टाउन हाल खगड़िया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार ही बनेगी। महामंत्री राजाराम, प्रखंड अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा कि बूथ कमेटी का निर्माण कर लिया गया है। जिसमें एक बीएलए बूथ प्रभारी, 20 सक्रिय सदस्य तथा 10 महत्वपूर्ण व्यक्तियों की कमेटी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। सुशासन की सरकार में जनता असुरक्षित है। भ्रष्टाचार चरम पर है। बिहार जंगलराज की ओर बढ़ रहा है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, मुखिया आमोद कुमार यादव, रंजीत दास, शैलेन्द्र कुमार, कृष्ण मुरारी, रूपेश कुमार, बिरजु कुमार, बीरवल कुमार, टुनटुन मालाकार, विनोद मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.