ईंट भट्ठा पर मशीन से दबकर मजदूर की मौत
संवाद सूत्र, चौथम(खगड़िया): थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य बौरने पंचायत स्थित विजय भगत के चिमनी पर शुक्रवा
संवाद सूत्र, चौथम(खगड़िया): थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य बौरने पंचायत स्थित विजय भगत के चिमनी पर शुक्रवार को मिट्टी मिलाने वाली मशीन (पकमेल)के गिरने से देवका निवासी मजदूर वरूण(42) की मौत हो गई।
सूत्र की मानें तो जैसे ही मजदूर की मौत हुई, भट्ठा में कार्यरत कुछ लोगों ने शव को गायब करने की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच थानाध्यक्ष शशि कुमार को जानकारी मिली और वे घटना स्थल पर पहुंच कर शव को खोजने का प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन उस समय शव को अन्यत्र छुपा दिया गया। लेकिन लगभग आधे घंटे बाद पुलिस ने शव को तेगाछी स्थित घाट के पास बागमती नदी से बरामद कर लिया। जिसको पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। इस बावत थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।