क्षतिपूर्ति राशि वितरण में शिथिलता को ले बीडीओ को फटकार
संवाद सूत्र, चौथम(खगड़िया): प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को एसडीओ सुनील कुमार ने फसल क्षतिपूर्ति की स
संवाद सूत्र, चौथम(खगड़िया): प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को एसडीओ सुनील कुमार ने फसल क्षतिपूर्ति की समीक्षा की। इस दौरान बीडीओ द्वारा बताए गए राशि संबंधी विवरण की जानकारी दिए जाने की सार्थकता को लेकर एसडीओ स्वयं यूनियन बैंक की शाखा में जा पहुंचे। सत्यता जानने के बाद उन्होंने बैंक में ही बीडीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि शनिवार की शाम तक हर हाल में प्रखंड के सभी पीड़ित किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से राशि भेज दें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि 13 मई तक प्रखंड के 5124 किसानों के बीच लगभग साढ़े तीन करोड़ की राशि वितरित करने संबंधी विवरणी कृषि विभाग द्वारा दी गई थी। विवरणी के अनुसार कई किसानों का एडभाईस बैंक को भेजी गई, जिसकी राशि किसानों के खाते में चली गई। लेकिन प्रभारी बीडीओ ने पुन: किसानों की सूचि को संशोधन करने का निर्देश कृषि विभाग को दिया। जिसके कारण किसानों के खाते में राशि नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में किसानों में क्षोभ है। वितरण की समीक्षा के दौरान बीडीओ कार्यालय में कृषि विभाग के कई कर्मी मौजूद थे।