सदन में उठेगा फसल क्षति का मामला : आरएन सिंह
संवाद सूत्र, परबत्ता(खगड़िया): स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री आरएन सिंह क्षेत्र के कन्हैयाचक, नयागांव
संवाद सूत्र, परबत्ता(खगड़िया): स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री आरएन सिंह क्षेत्र के कन्हैयाचक, नयागांव, सलारपुर, कुल्हड़िया, कर्णा आदि जगहों का दौरा किया। इसके दौरान किसानों ने उन्हें कहा कि उनकी फसल ओला वृष्टि, फसल कटाई के समय वर्षा आदि कारणों से नष्ट हो गये हैं। उनके सामने दो जून की रोटी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। उन्हें खेतों की अगली बुआई समेत कई समस्या है। विधायक श्री आरएन सिंह ने कार्यकत्र्ताओं के माध्यम से किसानों की समस्या को कलमबद्ध किया उनके साथ चल रहे पूर्व मुखिया जयजय राम चौधरी, ध्रुव कुमार शर्मा ने सभी समस्या को नोट किया। विधायक ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर वे विधानसभा में मामला उठाएंगे। मौके पर मीडिया प्रभारी बब्बू हजारी, शशिभूषण चौधरी, आशुतोष कुमार, कल्लू सिंह, जर्नादन कुमार, पिंटू कुमार, शकर सिंह, श्री कृष्ण सिंह, मणिभूषण राय आदि उपस्थित थे।