Move to Jagran APP

केन्द्र सरकार किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है: शभु शरण

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया) : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित चबूतरा पर राष्ट्रव्यापी आयोजन के तहत कां

By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 10:42 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 10:42 PM (IST)
केन्द्र सरकार किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है: शभु शरण

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया) : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित चबूतरा पर राष्ट्रव्यापी आयोजन के तहत कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। जहां एकसभा भी हुई। जिसकी अध्यक्षता विश्वनाथ प्रताप सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शभु शरण मिश्र ने भूमि अधिग्रहण के सवाल पर केन्द्र से नरेन्द्र मोदी की सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा की सरकार लोक सभा में पारित विधायक के खिलाफ भूमि अधिग्रहण कानून बना रही है। खाद्य सुरक्षा के तहत गरीबों के नाम में कटौती की जा रही है। मनरेगा के तहत मजदूरों को रोजगार में कटौती की जा रही है। जो किसानों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जो चुनावी वादे करके आये थे। वे सारे वादे झूठे साबित हो रहे हैं। उन्होंने चुनाव के समय अच्छे दिन लाने, विदेशों से काला धन वापस करने की बाते कहा था। किन्तु अभी तक वे इस दिशा में विफल है। उनकी सरकार किसान विरोधी गरीब विरोधी पूंजीपतियों की सरकार है। आज महंगाई चरम पर है किन्तु किसानों के कठोर भूमि अधिग्रहण कानून लादे जा रह हैं। वहीं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, अफताब खां, अमित कुमार चौधरी, दिगम्बर शर्मा आदि ने सभा को संबोधित करते हुये केन्द्र के भाजपा की सरकार की जम कर आलोचना किये। मौके पर सिन्टू कुमार चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.