बेलदौर में नाला बेजान, लोग परेशान
संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया) : स्थानीय बाजार में जलनिकासी को लेकर बना नाला हाथी का दांत साबित हो रह
संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया) : स्थानीय बाजार में जलनिकासी को लेकर बना नाला हाथी का दांत साबित हो रहा है। इन बेजान नालों से लोग खुद परेशान होने लगे हैं। वर्षो पूर्व बना स्थानीय बाजार के पीडब्ल्यूडी पथ के पूरब का नाला बाजार के बस स्टैंड के काली चौक तक ही बना है। जहां जल निकासी का कोई साधन नहीं रह पाने के कारण नाला को पूर्णत: जाम कर दिया गया है। यही स्थिति मछली मार्केट में बने अर्धनिर्मित नाला का है। जानकारी के मुताबिक यह नाला मनरेगा से बनाया जा रहा है जो राशि का अभाव में अर्धनिर्मित पड़ा हुआ है।
========
नाला की साफ-सफाई नहीं कराए जाने के कारण कारण यह पूर्णत: जाम है। हल्की बारिश में ही गौशाला रोड जाने वाली सड़क झील में तब्दील हो जाती है।
- अशोक शर्मा
======
'नाला जाम रहने से मच्छरों का प्रकोप झेलने व जमे पानी के कारण दुर्गंध के बीच लोग जीने को विवश हैं। नाला सफाई को लेकर जनप्रतिनिधि को आगे आना चाहिए।
-हीरा साह
=======
बाजार का नाला सिर्फ दिखावटी तौर पर बना हुआ है। इस नाला से बाजारवासियों को कोई फायदा नहीं है। नाला सड़क से काफी नीचे चला गया है साथ ही जहां तक नाला बना हुआ है उस निकासी स्थल को जाम कर दिया गया है। बाजार वासियों को भी नाला सफाई के लिए ध्यान देने की आवश्यकता है। नाला में कूड़ा-कचरा, पोलिथीन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- सोनू कुमार
======
नाला की सफाई नहीं होने से काफी बदबू आती है। जिसके कारण अनेक तरह की बीमारी होने की आशंका बनी हुई है। मच्छरों के आतंक से बाजार वासी का जीना मुहाल हो गया है। कभी भी नाला में डीडीटी का छिड़काव नहीं किया गया है।
- दीपक कुमार