कला जत्था ने महिला के साथ भेदभाव पर डाला प्रकाश
पसराहा(खगड़िया) संवाद सूत्र: : मध्य विद्यालय बलतारा में लोक शिक्षा समिति गोगरी के बैनर तले कला जत्था
पसराहा(खगड़िया) संवाद सूत्र: : मध्य विद्यालय बलतारा में लोक शिक्षा समिति गोगरी के बैनर तले कला जत्था टीम के द्वारा कला का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गोगरी के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह शिक्षात्मक कार्यक्रम में 15 साल से 35 साल के महिलाएं उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों ने बखूबी ढंग से महिलाओं पर हो रहे भेदभाव पर प्रकाश डाला। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रदाधिकारी गोगरी, प्रखंड समन्वयक विनय पासवान, केआरपी अभिमर्दन कुमार, संकुल समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार, मध्य विद्यालय बलतारा के प्रधानाध्यापक मोहनीस कुमार, मध्य विद्यालय पिपरपांती के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार,भीखो मंडल,नवीन कुमार,सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।