पोशाक व साइकिल राशि का हुआ वितरण
पसराहा,(खगड़िया)संवाद सूत्र: क्षेत्र के सतीश किसान उच्च विद्यालय दीना चकला में गुरुवार को मुख्यमंत्री
पसराहा,(खगड़िया)संवाद सूत्र: क्षेत्र के सतीश किसान उच्च विद्यालय दीना चकला में गुरुवार को मुख्यमंत्री पोशाक व साईकिल राशि और छात्रवृति राशि का वितरण हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत पूजा कुमारी, कंचन कुमारी एवं प्रीति जिंटा के द्वारा स्वागत गीत से हुई। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद, विष्णुदेव प्रसाद यादव और विद्यालय के प्रभारी अरविन्द कुमार के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। वितरण समारोह में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह ने छात्रों के बीच राशि वितरण किया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षक संघ के सचिव विष्णुदेव प्रसाद यादव ने छात्र एवं शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए उसे बखूबी पालन करने का निर्देश दिया और तमाम ग्रामीण को तनाव मुक्त माहौल को बदलकर एकजुट होकर विद्यालय मे कमी को दूर करने का आग्रह किया। सामाजिक प्रभाव के कारण ही यह विद्यालय अभी तक पिछड़ा हुआ है। स्कूल के एचएम अरविन्द प्रसाद सिंह ने अतिथियों को स्कूल की समस्याओं से अवगत कराते हुए स्कूल में चहार दिवारी, स्कूल के जर्जर भवन की मरम्मत की माग की। उन्होंने बताया कि छात्रों के बीच पोशाक और साईकिल राशि दी गई। सभी छात्रों को मुख्यमंत्री पोशाक राशि को पोशाक में ही खर्च कर सभी को पोशाक में विद्याध्ययन करने के लिये बोला गया। मौके पर प्रभारी अरविन्द कुमार, मणिकात सिंह, रंजन कुमार, वीरचन्द्र कुमार, बलराम कुमार, कृष्णा कुमारी, सुनिता कुमारी, सुरेश प्रसाद सिंह, श्रीनारायण सिंह, जयराम सिंह ठाकुर प्रसाद सिंह, भरत प्रसाद मेहता, शांति देवी वर्मा, नंदकिशोर सिंह, दिलीप कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।