किसानों के बीच यूरिया का हुआ वितरण
महेशखूंट (खगड़िया)संवाद सूत्र: झिकटिया पैक्स के किसानों के बीच गुरूवार को पैक्स भवन पर प्रखंड कृषि पद
महेशखूंट (खगड़िया)संवाद सूत्र: झिकटिया पैक्स के किसानों के बीच गुरूवार को पैक्स भवन पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार की उपस्थिति में पैक्स अध्यक्ष राजीव सिंह द्वारा यूरिया का वितरण किया गया। यूरिया वितरण की खबर फैलते ही किसानों की भीड़ जमा हो गयी। किसानों के बीच निर्धारित मूल्य पर खाद का वितरण किया जा रहा था। मौके पर पुनीत लाल यादव, मो रब्बान खां, संतोष यादव, बिलाश यादव, अजय यादव, विधान कुमार सिंह आदि किसान उपस्थित थे।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि यह द्वितीय किस्त का यूरिया किसानों के बीच वितरित की जा रही है। बोले द्वितीय किस्त में गोगरी प्रखंड को कुल 17 सौ बोरी यूरिया का आवंटन मिला, जिसमें बौरना पैक्स को 5 सौ, बन्नी को 6 सौ,पकरैल को 2 सौ, पैकांत पैक्स को 2 सौ बोरा यूरिया का आवंटन दिया गया। जहा वितरण हो रहा होगा।
विदित हो कि प्रथम किस्त में बन्नी पैक्स को 8 सौ बौरी, रामपुर को 240 बोरी, महेशखूंट को 250 बोरी, बलतारा, पौरा, ईटहरी, गोगरी, राटन को 250 बोरी व झिकटिया को 240 बोरी यूरिया मुहैया कराया गया था, जिसका वितरण किसानों के बीच किया जा चुका है।