जदयू ने की संपर्क यात्रा सफल बनाने पर चर्चा
खगड़िया, संवाद सूत्र: स्थानीय रेडक्रास सोसायटी के सभागार में शुक्रवार को सदर प्रखंड जदयू कार्यकारिणी
खगड़िया, संवाद सूत्र: स्थानीय रेडक्रास सोसायटी के सभागार में शुक्रवार को सदर प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ने की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपर्क यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा हुई। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष साधना देवी ने कहा कि नीतीश कुमार के संपर्क यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लें। इसको लेकर सभी कार्यकर्ता तत्परता से काम करें। वहीं कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, जायसवाल ने कहा कि उपस्थित कार्यकर्ताओं को संपर्क यात्रा सफल बनाने के लिए कमर कसके मेहनत करने को कहा है। वहीं संगठन मंत्री गौरव दास तांती ने संगठन के पुराने साथी एवं बूथ पर मरने मिटने वाले साथियों को संपर्क यात्रा में भाग लेने की सूची बनाने का आग्रह कार्यकर्ताओं से किया। साथ ही दल विरोधी लोगों से कार्यकर्ताओं को सावधान रहने के लिए कहा है। वहीं अध्यक्षता कर रहे सदर प्रखंड अध्यक्ष ने उपस्थित प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता से अपील किया कि शीघ्र ही अपने अपने पंचायत के सक्रिय जदयू के पुराने साथी का लिस्ट बनाकर प्रखंड में जमा करें। ताकि पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए बिहार के विकास बारे में विस्तृत जानकारी दिया जायेगा। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीलम वर्मा, पंकज पटेल, दीपक कुमार सिन्हा, रामविलास महतो, पीपी रामप्रवेश सिंह, महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फुलेश्वर सदा, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सुबोध पटेल, मो. शहाबउद्दीन, अरविंद मोहन, बबलू मंडल आदि मौजूद थे।