महेशखूंट व मैरा संकुल में हुआ खेल प्रतियोगिता
महेशखूंट खगड़िया संवाद सूत्र : शारदा गिरिधारी केशरी महाविद्यालय महेशखूंट के मैदान में गुरूवार को आदर्
महेशखूंट खगड़िया संवाद सूत्र : शारदा गिरिधारी केशरी महाविद्यालय महेशखूंट के मैदान में गुरूवार को आदर्श मध्य विद्यालय इंगलिश महेशखूंट व मैरा संकुल से संबद्ध सभी मध्य विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न संकायों का खेल खेला गया। महेशखूंट संकुल के संचालन प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक जनार्दन पासवान कर रहे थे । जबकि संचालन कोर्डिनेटर अशोक कुमार पासवान कर रहे थे। 100 व 400 मीटर के दौर में मध्य विद्यालय इंगलिश के वर्ग 8 की छात्रा काजल के सब को पीछे छोड़ दिया। वहीं बेहतर करने वालों में गौतम, श्वेता, निरंजन, रोहित, पूजा, मनीष, अंजली आदि थी। वहीं निर्णायक मंडल में पूर्व काडिनेटर अंजनी झा, दयाराम मंडल, अमित कुमार, जावेद रसीद, अरविंद कुमार, राम कुमार तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, मनोज कुमार चौरसिया, सुप्रिया, सरिता, रविन्द्र यादव, रंजीत कुमार आदि थे।
वहीं मैरा संकुल का संचालन संकुल संचालक सह प्रधानाध्यापक विभूति प्रकाश कर रहे थे जबकि संचालन कोर्डिनेटर कुंदन कुमार कर रहे थे। एक सौ मीटर के दौर में मध्य विद्यालय राजधाम के आयुष कुमार वे बाजी मारी जबकि छात्राओं के ग्रुप में मध्य विद्यालय गौछारी पार की छात्रा सालो कुमारी ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल में शिक्षक शिवनारायण रजक, अनिल कुमार, विद्यानंद कुमार, योगेन्द्र प्रसाद, राज प्रकाश, अजय, सुजीत, नीरज आदि थे। बेहतर प्रदर्शन करने वालों में अखिलेश, प्रीति, विपिन, शिवानी आदि थीं।