Move to Jagran APP

श्रीराम कथा आज से, बना भव्य पंडाल

मानसी, (खगड़िया) संवाद सूत्र: मानसी की एतिहासिक धरती रेलवे मैदान मे पहली बार होने जा रही श्रीराम कथा

By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 10:11 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 10:11 PM (IST)
श्रीराम कथा आज से,  बना भव्य पंडाल

मानसी, (खगड़िया) संवाद सूत्र: मानसी की एतिहासिक धरती रेलवे मैदान मे पहली बार होने जा रही श्रीराम कथा को लेकर सारी तैयारी पुरी कर ली गई है। गुरूवार से अंर्तराष्ट्रीय प्रवाचिका गुजरात की माता कंकेश्वरी देवी का प्रवचन शुरू होने जा रहा है। सुबह पुरे विधि विधान से कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें 11 सौ कन्याएं भाग लेगी। मानस परिवार द्वारा इसकी सारी तैयारी कर ली गई है। सुबह 8 बजे से शोभा यात्रा मानसी बाजार के आसपास क्षेत्रों का भ्रमण करने के लिए निकलेगी। इस रामकथा को लेकर अयोध्या नगरी से आए बाबा सच्चिदानंद जी महाराज भी पधार चुके है। मालूम हो कि जिले ही नहीं बिहार की पावन धरती पर माता कंकेश्वरी का पहला श्रीराम कथा प्रवचन होने जा रहा है। 27 नवंबर से शुरू होने वाली सात दिवसीय कथा को लेकर मानस परिवार के सदस्य दिन रात एक किए थे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राम कथा को लेकर प्रचार प्रसार किया किया गया था। जगह- जगह तोरण द्वार लगाये है। रेलवे मैदान को भव्य पंडालो से सजाया गया है। मानस परिवार के अध्यक्ष आजाद सिंह ने बताया की श्रीराम कथा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह 11 सौ कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जायेगी। माता कंकेश्वरी देवी का आगवन हो चुका है। प्रवचन कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इस राम कथा को लेकर विभिन्न जिले से श्रद्बालु पहुंच रहे है। श्रद्बालुओं के व्यापक तौर पर रहने व खाने की व्यवस्था की गई है। पंडाल के मुख्य द्वार पर विशाल बजरंगवली की प्रतिमा लगाई जी रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.