कविता की गुदगुदी से लोटपोट होंगे श्रोता
जागरण संवाददाता, खगड़िया: खगड़िया में पहली बार आज अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में हंसी के छंदों की ग
जागरण संवाददाता, खगड़िया: खगड़िया में पहली बार आज अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में हंसी के छंदों की गुदगुदी से दर्शक लोटपोट होंगे। पाठकों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए दैनिक जागरण ने सूबे के अन्य जिलों के साथ ही खगड़िया में भी हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया है।
शाम छह बजे शहर के श्यामलाल डीएवी पब्लिक स्कूल में कवि सम्मेलन का शुभारंभ होगा। कवियों में डा. हरिओम पवार, मंजीत सिंह, महेन्द्र अजनबी, शबाना शबनम, पदम अलबेला और हासीम फिरोजाबादी भाग ले रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के गणमान्य लोग भी दैनिक जागरण के कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं।
इनका है महत्वपूर्ण योगदान
पहली बार हो रहे कवि सम्मेलन को लोगों ने खूब सराहा है। हिंदी भाषा साहित्य परिषद खगड़िया शाखा के संस्थापक कवि कैलाश झा किंकर के साथ ही शहर के विभिन्न महाविद्यालय व विद्यालय के शिक्षकों, चिकित्सकों के साथ ही खेल-खिलाड़ियों ने आयोजन का स्वागत किया है। सदर विधायक पूनम देवी यादव, जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, जदयू के राज्य सलाहकार समिति सदस्य अशोक सिंह, लोजपा नेत्री सह परबत्ता विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुहेली मेहता, एमएलसी सोनेलाल मेहता, लोकसभा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. विवेकानंद, डा. एच प्रसाद, डा. संजय कुमार, बहिस्कृत हितकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव डोम, सोनालिका ट्रैक्टर के डीलर तारणी यादव, होली गैंगेज के डायरेक्टर टीपी जलान, पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, रालोसपा के प्रदेश सचिव धीरेन्द्र सिंह टुड्डू, जदयू नेता बिंदेश्वरी सिंह, अल्ट्राटेक सीमेंट के सेल्स मैनेजर शशि कपूर आदि ने कार्यक्रम का तहे दिल से स्वागत करते हुए अपना योगदान दिया है।