जदयू नेताओं ने किया दौरा
खगड़िया, संवाद सूत्र: संपर्क यात्रा की सफलता के लिए जदयू खगड़िया की एक टीम अलौली विधानसभा के दहमा खैरी
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 09:16 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 09:16 PM (IST)
खगड़िया, संवाद सूत्र: संपर्क यात्रा की सफलता के लिए जदयू खगड़िया की एक टीम अलौली विधानसभा के दहमा खैरी, खुटहा पंचायत में दल के कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। टीम का नेतृत्व जदयू जिलाध्यक्ष साधना देवी एवं अलौली के विधायक रामचंद्र सदा कर रहे थे। पंचायत में बैठक तथा भ्रमण के क्रम में टीम ने जदयू के समर्पित कार्यकर्ताओं से मंत्रणा कर उन्हें दलहित में कार्य करने को उत्साहित भी किया। प्रचार टीम में सुबोध यादव, पंकज पटेल, अनिल सिंह, दिनेश महतो, धनिक दास, बुद्धन सदा, विशुनदेव सदा, पप्पू सदा, जामुन सदा, सागर सदा आदि थे। इस आशय की जानकारी पार्टी प्रवक्ता अरविंद मोहन ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें