बन्नी में सम्मान सभा का आयोजन
महेशखूंट (खगड़िया), संवाद सूत्र : दुर्गा मंदिर परिसर, बाबू बगीचा बन्नी में गुरूवार की शाम ग्रामीणों द
महेशखूंट (खगड़िया), संवाद सूत्र : दुर्गा मंदिर परिसर, बाबू बगीचा बन्नी में गुरूवार की शाम ग्रामीणों द्वारा निर्विरोध चुने गए बन्नी पैक्स अध्यक्ष नरेश कुमार सिंह व अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया ज्योति कुमारी ने किया, जबकि मंच का संचालन तेंदुलकर अमर ने किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में अध्यक्ष नरेश कुमार सिंह सदस्यों में ठाकुर सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, घनश्याम पासवान, मनोज सिंह, भगवान सिंह, अर्जुन सिंह, चन्द्रप्रभा देवी, मीना देवी, अरहुला देवी, सुमित्रा देवी व सुनीता देवी शामिल हैं। सम्मान में फूल माला के साथ ही चादर भेंट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह बन्नी की एकता का प्रतीक है कि यहां निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष चुने गए। लोगों ने आशा व्यक्त की, कि बन्नी पैक्स का भविष्य उज्जवल रहेगा। वहीं अध्यक्ष श्री सिंह ने लोगों को विश्वास दिलाया कि वे उनकी कसौटी पर खड़े उतरेंगे। वक्ताओं में श्रीकांत सिंह, जगदीश चन्द्र वर्मा, पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया अरूण सिंह, सुलतान सिंह, रामवती सिन्हा, सरपंच पंचू दास, आजाद सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह आदि थे।
कार्यक्रम के अंत में शोक सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने चैधा बन्नी निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र शुभम प्रियम की बीते दिन हुई आक्समिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि उनके माता-पिता को वे इतनी शक्ति प्रदान करें कि वे इस पीड़ा को सहन कर सकें। मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई व दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी गयी।