दंड देती महिला सड़क हादसा में जख्मी
संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): स्थानीय थाना क्षेत्र के महेशखूंट पथ पर सिराजपुर गांव के समीप उक्त गां
By Edited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 10:12 PM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 10:12 PM (IST)
संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): स्थानीय थाना क्षेत्र के महेशखूंट पथ पर सिराजपुर गांव के समीप उक्त गांव की नंदनी देवी एक अल्टो गाड़ी की ठोकर से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने घर से दंड देती हुई भगवती स्थान आ रही थी उसी क्रम में अल्टो गाड़ी भी आ रही थी। जिसने उसे धक्का दे दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परबत्ता लाया गया। जहां से उसे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. पटबर्द्धन झा द्वारा बेगूसराय रेफर कर दिया गया। इधर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें