बीईओ की विदाई में शिक्षक की आंखें हुई नम
मानसी(खगड़िया)संवाद सूत्र: बापूजी स्मारक मध्य विद्यालय मानसी के प्रांगण में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी र
मानसी(खगड़िया)संवाद सूत्र: बापूजी स्मारक मध्य विद्यालय मानसी के प्रांगण में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार मिश्र को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह पर शिक्षकों के द्वारा क
ार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत गान
गाकर कार्यक्रम का अगाज हुआ। मंच संचालन का कार्य प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद मंडल द्वारा किया गया। बीईओ राजेश मिश्रा का तबादला पूर्णिया हो गया। वह अगस्त 2009 से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी थे। वहीं डीईओ श्यामबाबू राम, विशिष्ट अतिथि विष्णुदेव प्रसाद यादव, सीताराम चौधरी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक रामविनय प्रसाद यादव ने कहा कि यह तो सिलसिला है जो निरंतर सेवाकाल में होता ही रहता है। उन्होंने अधिकारियों को सुनाते हुए कहा इनके कार्यकाल में शिक्षा का स्तर उंचा हुआ। शिक्षकों के साथ होने वाली सभी समस्याओं को हमेशा दूर करने की कोशिश करते रहे जिसका कारण है आज विद्यालयों छात्रों की संख्या बढ़ी है। इस उपरांत सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से माला पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ भावभीनी विदाई के रूप किताब, अंग वस्त्र भी दिया गया। समय मौके पर शिक्षक नंदन कुमार, अभय कुमार, श्यामनंदन कुमार, ललन कुमार, चंद्रप्रभा सिंह, विकास कुमार, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, कैलाश चंद्र पंडित, राधेश्याम पंडित, अभय यादव, निलेश निरंजन, सुमित कुमार, रूपेश कुमार, प्रतिमा कुमारी, सुबाला कुमारी आदि उपस्थित थे।