श्रद्धा व भक्ति भाव से शुरू की गई मां काली की पूजा
संवाद सूत्र, चौथम(खगड़िया) :- प्रखंड के विभिन्न काली स्थान में दीपावली की रात में मां काली की प्रत
संवाद सूत्र, चौथम(खगड़िया) :-
प्रखंड के विभिन्न काली स्थान में दीपावली की रात में मां काली की प्रतिमा को स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा व पूजन आरंभ की गई। गुरूवार की मध्य रात्रि में निशा पूजा व निशा बली भी प्रदान की गई। चारो ओर मां काली की पूजन से पूजन से भक्तिमय माहौल हो गया है। वहीं शुक्रवार को सभी काली स्थान में छागर की बली भी दी गई। मालूम हो कि प्रखंड में लालपुर, सोनवर्षा घाट एवं बकिया में मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं नौरंगा में स्थाई रूप से मां काली की प्रतिमा स्थापित है। सभी जगहों पर काली पूजा श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। इस बारे में थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि सभी पूजा स्थलों पर चौकीदार एवं अतिरिक्त पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये गए हैं। मेला में अशांति एवं हुड़दंग मचाने वालों को चिन्हित कर उस पर पैनी नजर रखी जा रही है।