Move to Jagran APP

पैक्स चुनाव में सदस्यों में दिखा उत्साह

महेशखूंट (खगड़िया) संवाद सुत्र: रविवार को महेशखूंट थाना अंर्तगत सभी सात मतदान केन्द्रों पर पैक्स अध्य

By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 10:32 PM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 10:32 PM (IST)
पैक्स चुनाव में सदस्यों में दिखा उत्साह

महेशखूंट (खगड़िया) संवाद सुत्र: रविवार को महेशखूंट थाना अंर्तगत सभी सात मतदान केन्द्रों पर पैक्स अध्यक्ष व सदस्यों के लिए मतदान संपन्न हुआ। सभी मतदान केन्द्रो पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ ही सशस्त्र बल तैनात थे। बीडीओ रंजीत प्रसाद सिंह ने बताया लगभग 55 प्रतिशत पोल हुआ है। बन्नी पैक्स में केवल सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। यहां पैक्स अध्यक्ष पद पर निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नरेश कुमार सिंह निर्विरोध चुनाव जीत गए थे। मध्य विद्यालय बौरना मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की संख्या 744 थी, किन्तु एक ही केन्द्र बनाया गया था। जिससे कतारें लंबी थी व मतदान की गति मंद थी। वहीं मध्य विद्यालय झिकटिया मतदान केन्द्र पर कतारों में कई नाबालिग युवक युवति दिखे। को-आपरेटिव भवन राजधाम महेशखूंट मतदान केन्द्र पर भी गहमा गहमी दिखी। पंचायत भवन समसपुर मतदान केन्द्र पर 9 बजे के बाद मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां एएसआई ईश्वर दयाल सिंह मुस्तैद दिखे। दल बल के साथ महेशखूंट थानाध्यक्ष मणि भूषण कुमार सीओ सुनील कुमार सिंह, कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार दौर लगाते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.