महाराष्ट्र व हरियाणा में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न
खगड़िया, संवाद सूत्र: महाराष्ट्र व हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला के भाजपा कार
खगड़िया, संवाद सूत्र: महाराष्ट्र व हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र चौक पर एकत्रित होकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। साथ ही मिठाई बांटी व पटाखा फोड़कर जीत का जश्न मनाया। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह आदि भाजपा नेताओं की कड़ी मेहनत है। भाजपा गठबंधन सत्ता में आने के बाद आम जनता के लिए कई प्रकार की योजना का लाभ आदि में जनता को महंगाई से राहत दी गई। इसी का परिणाम है कि जनता भाजपा की तरफ झुकाव और बढ़ा है। जश्न में रविशंचद्र, रामाकांत रजक, भाजपा नगर अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, इंद्रभूषण कुशवाहा, प्रशांत खंडेलिया, राजेश अग्रवाल, सुनील चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।